बुरहानपुर में दिखा भाईचारा : बोहरा समाज ने तिरंगा यात्रा के साथ मनाई मिलादुन्नबी…

Parivesh
बुरहानपुर में दिखा भाईचारा

बुरहानपुर में दिखा भाईचारा : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। बुरहानपुर में आज दाऊदी बोहरा समाज ने पैगंबर साहब के 1500वें जन्मदिन के मौके पर एक भव्य जुलूस निकाला। इस जुलूस में धार्मिक ध्वज के साथ-साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी लहराया गया, जो देश के प्रति समाज की वफादारी और सद्भाव का प्रतीक बना।

बुरहानपुर में दिखा भाईचारा : यह जुलूस नजमी मस्जिद, दाऊदपुरा से शुरू हुआ, जिसकी सदारत शहर आमिल हैदर भाई साहब जमाली और सहायक शहर आमिल यूसुफ भाई साहब जमाली ने की। इसमें पूर्व विधायक ठा. सुरेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

देशभक्ति और आस्था का संगम

जुलूस में शामिल बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाकें पहन रखी थीं और वे घोड़ों व बग्गियों पर सवार होकर निकले। जुलूस में ‘धार्मिक नाते पाक’ और ‘नारे तकबीर अल्लाह-हू-अकबर’ के नारे लगाए जा रहे थे। इस दौरान हकीमी स्काउट ने अपनी धुन बजाकर सबका मन मोह लिया।

शहर आमिल हैदर भाई साहब जमाली ने इस अवसर पर सभी को बधाई दी और देश की अमन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी। उन्होंने कहा, “हमारे पैगंबर साहब का फरमान है कि जिस देश में रहो, उसके प्रति हमेशा वफादार रहो। हमें इस मुल्क की आन, बान और शान को बनाए रखना है।”

इस भव्य जुलूस में बोहरा समाज के सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और देशभक्ति के साथ अपनी आस्था का प्रदर्शन किया।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *