मौत का वीडियो : सुसाइड से पहले युवक ने खोली पत्नी-प्रेमी की पोल, बोला- मां, उन्हें मत छोड़ना…देखें दर्दनाक वीडियो

0
175
मौत का वीडियो
मौत का वीडियो

मौत का वीडियो : इंदौर, मध्य प्रदेश। हीरानगर में रहने वाले मिथुन सकेरिया द्वारा 25 जुलाई को की गई आत्महत्या का मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है। मौत से पहले उसने अपने किराएदार के मोबाइल से एक वीडियो बनाया था, जो अब सामने आया है। इस वीडियो में मिथुन ने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य महिला को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

मौत का वीडियो : क्या है वीडियो में?

वीडियो में मिथुन सकेरिया ने अपनी मां राजकुमारी से कहा है कि पत्नी सरिता और उसके प्रेमी नवीन ने उसे बहुत परेशान किया है। उसने आरोप लगाया कि नवीन ने उसका सारा पैसा हड़प लिया है। मिथुन ने वीडियो में कहा, “मेरा सारा पैसा वो नवीन खा गया है। कभी वह मौर्या लगाता है, कभी पटेल…”।

उसने यह भी बताया कि पत्नी ने अपनी ही तीन बच्चियों से उसके खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज करवाया, जिससे उसे ढाई महीने तक जेल में रहना पड़ा। मिथुन ने कहा, “क्या कोई बाप अपनी बच्चियों से बलात्कार करेगा?”। उसने पुलिस पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में मिथुन ने अपनी मां से कहा कि अगर उसे कुछ हो जाए तो पत्नी सरिता, उसके प्रेमी नवीन और ‘किराने वाली शोभा’ को न छोड़ें, क्योंकि वे सब मिले हुए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मिथुन की पत्नी सरिता और उसके प्रेमी नवीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है, लेकिन 10 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोनों फरार हैं। पुलिस अब मृतक के वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here