Rewa News : न्यायाधीश को धमकी : 5 अरब की फिरौती मांगी, खुद को बताया दस्यु हनुमान का साथी…

0
134
Rewa News
Rewa News

 Rewa News : रीवा, मध्यप्रदेश। रीवा जिले के त्योंथर न्यायालय में पदस्थ एक न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में धमकी देने वाले ने खुद को डकैत हनुमान का साथी बताते हुए जिंदा रहने के बदले 5 अरब रुपये की फिरौती मांगी है। न्यायाधीश ने इस मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 Rewa News : क्या है पूरा मामला?

यह मामला रीवा के सोहागी थाना क्षेत्र का है। त्योंथर न्यायालय में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश मोहिनी भदौरिया को पोस्ट ऑफिस के जरिए एक धमकी भरा पत्र मिला। यह पत्र प्रयागराज (यूपी) के बारा थाना क्षेत्र के लोहगारा निवासी संदीप सिंह के नाम से भेजा गया है। पत्र में न्यायाधीश को जान से मारने की धमकी दी गई है और इसके एवज में 5 अरब रुपये की फिरौती मांगी गई है।

पत्र में आरोपी ने फिरौती की रकम 1 सितंबर को शाम 7:45 बजे यूपी के बड़गड़ जंगल में लेकर आने को कहा था। न्यायाधीश ने तुरंत मामले की शिकायत सोहागी थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने आरोपी की तलाश में एक टीम उत्तर प्रदेश भेजी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस नाम का उल्लेख पत्र में किया गया है, वह असली है या नहीं। पुलिस का मानना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगा कि उसने किस मकसद से न्यायाधीश को ऐसा धमकी भरा पत्र लिखा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here