M.P News : भोपाल में प्रशासन का एक्शन मोड: अस्पतालों को नोटिस, 113 अवैध कॉलोनाइजरों पर FIR की तैयारी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासन ने नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। एक तरफ स्वास्थ्य विभाग ने लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी किया है, वहीं दूसरी ओर नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।इन दोनों मामलों में प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

6 अस्पतालों को लाइसेंस नवीनीकरण का नोटिस

भोपाल के सीएमएचओ कार्यालय ने ऐसे अस्पतालों की पहचान की है जिन्होंने अपने लाइसेंस का समय पर नवीनीकरण नहीं कराया। इन अस्पतालों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन कई अस्पतालों ने अभी तक नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की।

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि संबंधित अस्पतालों को 31 मार्च तक लाइसेंस नवीनीकरण कराने का अंतिम मौका दिया गया है। अगर तय समय सीमा तक नवीनीकरण नहीं कराया गया, तो इन अस्पतालों का पंजीयन निरस्त माना जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अस्पतालों का लाइसेंस नवीनीकरण अनिवार्य है।

भूमाफिया और अवैध कॉलोनियों पर भी सख्ती

इसी बीच राजधानी में भूमाफिया और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ भी प्रशासन ने बड़ा अभियान शुरू किया है। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम शहर के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियों की जांच कर रही है।जांच में कई स्थानों पर बिना अनुमति कॉलोनियां विकसित करने और अवैध प्लॉटिंग के मामले सामने आए हैं।

Read More : M.P Crime : दमोह में शादी के नाम पर हजारों लोगों से ठगी, 1100-1100 रुपये लेकर फरार हुए आयोजक

113 कॉलोनाइजरों पर FIR की तैयारी

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक अब तक की जांच में करीब 113 कॉलोनाइजरों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों पर कानूनी कार्रवाई के साथ सख्त कदम उठाए जाएंगे, ताकि शहर में अनियोजित विकास और जमीन से जुड़े अवैध कारोबार पर रोक लगाई जा सके।

नियमों के पालन पर प्रशासन का जोर

प्रशासन का कहना है कि राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर शहरी विकास तक हर क्षेत्र में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। आने वाले दिनों में इस तरह की कार्रवाई और तेज हो सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *