रीवा: वर्दी में में लड़खड़ाता दिखा पुलिसकर्मी, विभाग में हड़कंप, वीडियो वायरल

Rahul Goshwami

रीवा : रीवा जिले के समान थाने में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक का वर्दी में ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में होने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में पुलिसकर्मी लड़खड़ाते हुए नजर आ रहा है। मामला सामने आते ही विभाग में हलचल मच गई है और वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के निर्देश दे दिए हैं।

ड्यूटी टाइम में होटल के बाहर दिखा असामान्य व्यवहार

जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक गणेश साकेत ड्यूटी के दौरान थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल में खाना लेने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वे असामान्य स्थिति में दिखाई दे रहे थे और ठीक से चल नहीं पा रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कार्रवाई को लेकर उठे गंभीर सवाल

घटना के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। वर्दी में और ड्यूटी टाइम के दौरान नशे की हालत में पाए जाने की शिकायत को गंभीर माना जा रहा है। साथ ही यह भी चर्चा का विषय है कि ऐसे मामलों में तत्काल मेडिकल परीक्षण क्यों नहीं कराया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल इस घटना ने पुलिस विभाग की छवि को झटका दिया है और आमजन में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *