Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : एक बार फिर जानलेवा चाइनीस मांझे का खौफ, युवक...

Indore News : एक बार फिर जानलेवा चाइनीस मांझे का खौफ, युवक का गला कटने से हड़कंप, निजी अस्पताल में भर्ती

Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर : इंदौर में एक बार फिर जानलेवा चाइनीस मांझे का खौफ सामने आया है। जहां भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित तीन इमली ब्रिज पर एक युवक का गला कटने से हड़कंप मच गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Indore News : दरअसल इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के तीन इमली चौराहा स्थित ब्रिज की है। यहां पेट्रोल पंप कर्मचारी हेमराज चौरसिया जैसे ही ब्रिज पर पहुंचा, अचानक वह जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने देखा कि उसके गले से तेज़ी से खून बह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 

Indore News : प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक का गला चाइनीस मांझे से कटा है, हालांकि पुलिस फिलहाल इसे चाइनीस मांझे की घटना मानने से बच रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद एक बार फिर चाइनीस मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सवाल खड़े हो गए हैं, जो पहले भी कई जानलेवा हादसों की वजह बन चुका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और घायल युवक का इलाज जारी है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here