Jabalpur News : विवाद सुलझा रहे वकीलों से आरक्षक ने की मारपीट, थाने में वकीलों का हंगामा…

0
172
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। जबलपुर के मदन महल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीती रात एक दुकान में विवाद सुलझा रहे दो वकीलों के साथ एक पुलिस आरक्षक और उसके साथी ने बेरहमी से मारपीट की। घटना के बाद, वकीलों ने मदन महल थाने में जमकर हंगामा किया और आरोपी आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Jabalpur News : यह घटना मदन महल दशमेश द्वार स्थित रमेश बेकरी पर हुई। यहां दुकानदार और एक ग्राहक के बीच हुए विवाद को शांत करने के लिए वकील दीपक कोहली और अमित मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान, आरक्षक सोमनाथ अपने एक अन्य साथी पुलिसकर्मी के साथ वहां पहुंचा और बिना कुछ बात किए दोनों वकीलों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस हमले में वकील दीपक कोहली के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं, जबकि वकील अमित की पीठ पर चोटें लगीं। घायल अवस्था में दोनों वकील रिपोर्ट दर्ज कराने मदन महल थाने पहुंचे। जैसे ही अन्य वकीलों को इस घटना की जानकारी मिली, वे भी थाने पहुंच गए और आरोपी आरक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए हंगामा करने लगे।

घायल वकील दीपक कोहली को मेडिकल जांच के लिए विक्टोरिया जिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस घटना का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here