Bhabi Ji Ghar Par Hai: ‘अंगूरी भाभी’ शुभांगी अत्रे का छलका दर्द: बोलीं- मेरा पीछा करता था युवक, दीवारों पर लिख देता था हमारा नाम

0
36
Bhabi Ji Ghar Par Hai
Bhabi Ji Ghar Par Hai

Bhabi Ji Ghar Par Hai: नई दिल्ली। टीवी शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक दर्दनाक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था के दौरान उन्हें स्टॉकिंग (पीछा किए जाने) और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ा था, जिसने उन्हें और उनके परिवार को काफी डरा दिया था।

Bhabi Ji Ghar Par Hai: एक इंटरव्यू में शुभांगी ने बताया कि जब वह 10वीं-11वीं कक्षा में इंदौर में पढ़ाई कर रही थीं, तब एक युवक लगातार उनका पीछा करता था। अभिनेत्री के मुताबिक, वह सड़कों और इमारतों की दीवारों पर अपना और उनका नाम साथ में लिख देता था। यहां तक कि उनके घर के सामने की दीवार पर भी दोनों के नाम लिखे मिलते थे।

 

शुभांगी अत्रे का छलका दर्द

Bhabi Ji Ghar Par Hai: शुभांगी ने कहा कि वह युवक अक्सर उनके पीछे-पीछे घूमता था और बाइक से चक्कर लगाता था। बाद में उनकी बहन ने उस युवक से बात कर उसे समझाया कि इस तरह की हरकतों से कुछ हासिल नहीं होगा और पहले अपने जीवन में कुछ बनकर दिखाए।

Bhabi Ji Ghar Par Hai: अभिनेत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी लड़की के लिए बेहद डरावनी होती हैं। समाज में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की खबरें परिवार की चिंता और बढ़ा देती हैं। उनका मानना है कि स्टॉकिंग और उत्पीड़न जैसी घटनाओं के खिलाफ खुलकर आवाज उठानी चाहिए, क्योंकि इनका युवा महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास पर गहरा असर पड़ता है।

 

शुभांगी अत्रे का छलका दर्द

Bhabi Ji Ghar Par Hai: शुभांगी अत्रे लंबे समय तक ‘भाभीजी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी के किरदार में नजर आईं और इस भूमिका से उन्हें व्यापक लोकप्रियता मिली। हाल ही में वह फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं: फन ऑन द रन’ में भी दिखाई दी थीं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here