MP बोर्ड रिजल्ट 2025 : 15 साल का रिकॉर्ड टूटा…जानें कैसा रहा परिणाम

Parivesh

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषित कर दिए। इस बार का रिजल्ट ऐतिहासिक रहा, क्योंकि बोर्ड ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी और मेरिट लिस्ट में शीर्ष पर जगह बनाई।

10वीं कक्षा में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने पूरे 500 में 500 अंक हासिल कर राज्य की टॉपर बनीं। वहीं, 12वीं कक्षा में सतना की प्रियल अधिक ने 500 में से 492 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

इस बार नकल के मामलों में भी गिरावट देखने को मिली। केवल 40 केस सामने आए, न ही कोई पेपर लीक हुआ और न ही एफआईआर दर्ज की गई। परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही।

बोर्ड ने घोषणा की है कि जिन छात्र-छात्राओं का परिणाम संतोषजनक नहीं है, वे 17 जून से आयोजित होने वाली पुनः परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। फेल छात्र और इंप्रूवमेंट के इच्छुक परीक्षार्थी, दोनों के लिए यह मौका उपलब्ध रहेगा। इस व्यवस्था को लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश का तीसरा राज्य बन गया है।

ऐसे देखें रिजल्ट:
ऑफिशियल वेबसाइट्स: mpbse.nic.in, mpresults.nic.in

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *