SIP News :सिर्फ SIP से बना 4.7 करोड़ का मालिक, न बड़ी नौकरी न बिजनेस – 45 की उम्र में रिटायर, कहानी वायरल

Sanjay Sahu
SIP News

SIP News :नई दिल्ली: हममें से अधिकतर लोग अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बीमा, म्यूचुअल फंड या SIP में निवेश करते हैं ताकि भविष्य में आर्थिक सुरक्षा बनी रहे। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कहानी वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स ने बताया है कि करोड़पति बनने के लिए न बड़ी सैलरी की जरूरत होती है, न ही किसी भारी-भरकम बिजनेस की। सिर्फ समझदारी से किया गया निवेश ही सफलता की कुंजी बन सकता है।

SIP News :Reddit पर r/IndianStockMarket नाम के फोरम में एक यूज़र ने अपने चाचा की सच्ची कहानी साझा की है, जो आज लाखों लोगों को प्रेरणा दे रही है।

SIP News :यूज़र के अनुसार, उनके चाचा ने कभी कोई हाई-प्रोफाइल नौकरी नहीं की, न ही स्टॉक्स में ट्रेडिंग या बिजनेस किया। वे साधारण नौकरी करते थे, लेकिन आज 45 साल की उम्र में रिटायर हो चुके हैं और उनके पास 4.7 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Man retires with 4 crore saving

SIP News :कहानी की शुरुआत 1998 से हुई, जब उन्होंने एक म्यूचुअल फंड में ₹10,000 का एकमुश्त निवेश किया और फिर हर महीने ₹500 की SIP शुरू की। जैसे-जैसे सैलरी बढ़ती गई, SIP की रकम भी बढ़ती गई। 2010 तक वे हर महीने ₹20,000 निवेश करने लगे। खास बात यह रही कि उन्होंने कभी SIP बंद नहीं की, न ही बाजार की गिरावट से घबराए।

SIP News :उनके जीवन में कोई दिखावा नहीं था। पिछले 30 वर्षों से वे एक ही 2BHK फ्लैट में रह रहे हैं, स्कूटर से ऑफिस जाते थे, कभी कार नहीं खरीदी, और बस एक बार केरल घूमने गए।

SIP News :जब उनके भतीजे ने संपत्ति का राज पूछा तो उन्होंने चुपचाप पासबुक स्टेटमेंट दिखाया जिसमें ₹4.7 करोड़ की रकम दर्ज थी। भतीजे के मुताबिक, वे उनके जीवन के रोल मॉडल हैं और आज भी किसी बड़े फैसले से पहले उनकी राय जरूर लेते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *