love Jihad case : धार कोर्ट का सख्त फैसला : नाम और धर्म छिपाकर लड़की से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी को सश्रम कारावास, ₹29,000 का जुर्माना

VIKASH KHALKHO
#Nishanebaaz_News

love Jihad case : धार। जिले के पंचम अपर सत्र न्यायाधीश ने एक युवती से छेड़छाड़ और फर्जी पहचान के ज़रिए धोखा देकर धर्म परिवर्तन का प्रयास करने वाले दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए तीन-तीन साल के सश्रम कारावास और कुल ₹29,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Read More : CG NEWS : RI प्रमोशन मुदृदे को लेकर अजय चंद्राकर ने दागे सवाल, जांच के मुद्दे पर घिरे रहे राजस्व मंत्री

मामला थाना सादलपुर क्षेत्र का है, जहां 20 जून 2024 को ग्राम केसुर रोड सादलपुर स्थित जे.के. मेडिकल दुकान पर आरोपी शाहरूख ने एक युवती का हाथ पकड़कर जबरन दुकान के भीतर ले जाकर उससे अश्लील हरकत की थी। शाहरूख ने युवती से अपना नाम “रोहित” बताकर उसे धोखे में रखा और फोटोज़ लेकर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपी जनवरी से जून तक लगातार उससे संपर्क कर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। वहीं, आरोपी जुनेद ने भी युवती के साथ दुकान के भीतर गलत हरकतें कीं।

Read More : Air India हादसे के बाद DGCA का सख्त एक्शन: सभी फ्लाइट्स में इंजन फ्यूल स्विच की जांच अनिवार्य, 21 जुलाई तक डेडलाइन

घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों को मिलते ही आरोपी शाहरूख मौके से फरार हो गया, जबकि जुनेद को पुलिस ने तुरंत गिरफ़्तार कर लिया। पीड़िता के आवेदन पर सादलपुर थाने में धारा 354, 354(क), 323, 506 IPC एवं मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3/5 के तहत केस दर्ज किया गया।

Read More : Shubhanshu Shukla : सारे जहां से अच्छा’ कहकर लौटे भारत के गगनवीर शुभांशु, 23 घंटे बाद धरती को छुएगा अंतरिक्ष यान

प्रकरण की सुनवाई पंचम अपर सत्र न्यायाधीश धार की अदालत में हुई। अभियोजन की ओर से अतिरिक्त शासकीय अधिवक्ता शरद कुमार पुरोहित ने 8 गवाहों के बयान दर्ज कराए, जबकि बचाव पक्ष की ओर से दो गवाह पेश किए गए। सभी साक्ष्यों और जांच अधिकारी के कथनों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी शाहरूख पिता इसरायल निवासी चौकी सेवरा को धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत 3 वर्ष का सश्रम कारावास और ₹25,000 जुर्माने की सजा सुनाई। इसके अलावा धारा 354, 354(क) में दोनों आरोपियों को 2 और 1 वर्ष के कारावास तथा ₹4,000-₹4,000 का जुर्माना दिया गया। कुल मिलाकर दोनों आरोपियों पर ₹29,000 का जुर्माना लगाया गया है। आरोपी शाहरूख पहले से ही जेल में बंद था, इसलिए न्यायालय ने उसका नया सजा वारंट जारी किया है।

अदालत की टिप्पणी:
न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि –

“वर्तमान समय में ऐसे अपराधों की संख्या बढ़ रही है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में कठोर सजा देना न्यायोचित है, जिससे समाज में अनुकरणीय संदेश जाए।”

इस फैसले से जिले में कानून और न्याय व्यवस्था पर आम जनता का भरोसा और मज़बूत हुआ है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *