M.P News : ग्वालियर में LPG संकट! शादियों में लकड़ी और डीजल की भट्ठियों पर बन रहा खाना, कैटरर्स हैरान-परेशान

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के कई शहरों में दिखाई देने लगा है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की किल्लत के कारण शादी समारोह भी प्रभावित होने लगे हैं।

शहर में हाल ही में हुई शादियों और आज आयोजित हो रहे समारोहों में गैस की कमी के चलते लकड़ी और डीजल की भट्ठियों पर खाना तैयार किया जा रहा है।

कैटरिंग कारोबार पर गहराया संकट

ग्वालियर के बड़े कैटरिंग व्यवसायी बंटी सप्रा के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडरों की जमाखोरी रोकने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं, जिससे बाजार में कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता प्रभावित हो गई है।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च की शादियों के लिए ऑर्डर तो लिए गए हैं, लेकिन उनमें गैस की जगह लकड़ी और डीजल की भट्ठियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Read More : M.P Crime : इंदौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ रील का खौफ! हाथ में गंडासा लेकर बदमाश का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

नई बुकिंग पर कैटरर्स ने खड़े किए हाथ

कैटरर्स का कहना है कि डीजल भट्ठियों का अधिक इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है, इसलिए उन्होंने अप्रैल में आने वाले चार बड़े शादी मुहूर्तों के लिए नई बुकिंग लेने से मना कर दिया है।कुछ कैटरर्स ने साफ कहा है कि अगर शादी वाले परिवार खुद गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे, तभी वे ऑर्डर स्वीकार करेंगे।

एक शादी में लगते हैं दर्जनों सिलेंडर

जानकारी के अनुसार ग्वालियर में रोजाना 350 से 400 कमर्शियल गैस सिलेंडरों की खपत होती है।

  • बड़ी शादी में लगभग 35 से 50 सिलेंडर लगते हैं।

  • छोटी शादियों में करीब 15 से 20 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है।

शादी के मुहूर्त के दौरान शहर में 250 से 300 शादियां होती हैं, जिससे गैस की मांग और बढ़ जाती है।

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है परेशानी

कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में शादी समारोहों में खाना बनाना भी बड़ी चुनौती बन सकता है।

व्यवसायियों के अनुसार फिलहाल किसी तरह खाना तो बनाया जा रहा है, लेकिन गैस की कमी से कई व्यंजन तैयार करना मुश्किल हो रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *