M.P Crime : इंदौर में ‘पुष्पा स्टाइल’ रील का खौफ! हाथ में गंडासा लेकर बदमाश का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश हाथ में गंडासा लेकर फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर रील बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बदमाश शुभम खटीक द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है।वीडियो में आरोपी हथियार लहराते हुए दबंगई दिखाने की कोशिश करता नजर आ रहा है।

परदेसीपुरा इलाके का बताया जा रहा मामला

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो इंदौर के परदेसीपुरा इलाके का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के वीडियो दहशत फैलाने और खुद को दबंग दिखाने के लिए बनाए जाते हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो कब और कहां शूट किया गया और आरोपी के पास मौजूद हथियार वैध है या नहीं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : M.P News : रीवा में 32 परिवारों को घर गिराने का नोटिस! सरपंच के घर पहुंचकर ग्रामीणों का घेराव, पुनर्वास की मांग

सोशल मीडिया पर बढ़ती आपराधिक रील्स चिंता का विषय

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ रील बनाने और दबंगई दिखाने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि इस तरह की प्रवृत्ति पर रोक लगाई जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *