M.P News : इंदौर में टूर पैकेज के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा! क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में टूर एंड टूरिज्म कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठ रहे थे।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह मूल रूप से गुजरात के सूरत का रहने वाला है, जो इंदौर में सक्रिय होकर लोगों को फोन के जरिए लुभावने ऑफर देकर जाल में फंसाता था।

सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर बनाते थे शिकार

जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को टूर एंड ट्रैवल कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से संपर्क करते थे। वे देश और विदेश के सस्ते टूर पैकेज का ऑफर देकर लोगों को आकर्षित करते थे।जब लोग इन ऑफर्स में रुचि दिखाते थे, तब उन्हें आगे की प्रक्रिया के नाम पर मिलने के लिए बुलाया जाता था।

होटल में डिनर के बहाने बुलाकर करते थे गुमराह

आरोपी लोगों को भरोसा दिलाने के लिए उन्हें शहर के किसी होटल में डिनर मीटिंग के लिए बुलाते थे। वहां उन्हें आकर्षक योजनाओं और सस्ते पैकेज के बारे में बताया जाता था।इस दौरान आरोपी लोगों को यह विश्वास दिलाते थे कि अगर वे तुरंत भुगतान कर देंगे तो उन्हें खास छूट और अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।

Read More : M.P News : इंदौर में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई! आकाश इंटरप्राइजेस पर लगा 7.92 करोड़ रुपये का जुर्माना

क्रेडिट कार्ड से करवाते थे भुगतान

ठग लोगों को जल्दी फैसला लेने के लिए दबाव बनाते थे और उनसे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करवाते थे। भुगतान होते ही आरोपी धीरे-धीरे संपर्क कम कर देते थे और बाद में पूरी तरह गायब हो जाते थे।इस तरह कई लोगों से ठगी की आशंका जताई जा रही है।

चार आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों की जांच जारी

क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए शाहिद, रिजवान, जुनैद और आकाश नाम के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह ने इंदौर या अन्य शहरों में कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है। जांच के आधार पर आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *