M.P News : बरगी में ट्रेन स्टॉपेज को लेकर उबाल! महाप्रबंधक के इंतजार में 3 घंटे खड़े रहे लोग

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  जबलपुर जिले के बरगी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। क्षेत्रवासियों ने मंडल रेल महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की थी, लेकिन संबंधित ट्रेन के स्टेशन पर नहीं रुकने से लोगों का गुस्सा भड़क गया।

3 घंटे तक करते रहे इंतजार

जानकारी के अनुसार, स्थानीय नागरिकों ने पहले ही स्टेशन प्रबंधन के माध्यम से महाप्रबंधक को सूचना भेज दी थी। इसके बावजूद करीब तीन घंटे तक स्टेशन पर इंतजार करने के बाद भी ट्रेन बरगी स्टेशन पर नहीं रुकी। इस लापरवाही से लोगों में आक्रोश फैल गया।

ज्ञापन सौंपकर दर्ज कराई शिकायत

नाराज नागरिकों ने स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और विरोध स्वरूप अपनी शिकायत शिकायत पुस्तिका में दर्ज कराई। इस दौरान नारायण केवट, राजू सेन, विकास खन्ना, रामजी पटेल, विजय झरिया, वीरसिंह पटेल, राजेश पटेल, कमला पटेल और पवन सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।
Read more : ‘दांत तोड़कर-जिंदा गाड़ दूंगा’- M.P में नेताओं के परिजनों की दबंगई! महिला CEO को धमकी… मंत्री नागर सिंह चौहान के भाई पर केस दर्ज

यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरगी से होकर नागपुर, रायपुर, शहडोल, रीवा, चेन्नई, गया, पुणे और हड़पसर जैसे प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन का यहां ठहराव नहीं है। इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

आंदोलन की दी चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने रेल प्रशासन से जल्द से जल्द बरगी स्टेशन पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पूरी करने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो क्षेत्रीय स्तर पर बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *