Singrauli News: नगर निगम परिषद की बजट बैठक में उठा मोरबा विस्थापन का मुद्दा, राजस्व बढ़ाने के लिए शासकीय भूमि पर दुकान निर्माण का प्रस्ताव

Singrauli News: सिंगरौली। नगर निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित परिषद की बजट बैठक में मोरबा क्षेत्र के विस्थापन का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। बैठक के दौरान पार्षद शेखर सिंह ने इस विषय पर कई महत्वपूर्ण बिंदु रखते हुए नगर निगम को हो रहे राजस्व नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित किया।

पार्षद शेखर सिंह ने बताया कि मोरबा क्षेत्र में विस्थापन से जुड़े लगभग आठ वार्ड प्रभावित हो रहे हैं, जिसके कारण नगर निगम को अपेक्षित राजस्व प्राप्त नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि विस्थापन की स्थिति के चलते कई क्षेत्रों में विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं और निगम की आय में कमी आ रही है।

उन्होंने सुझाव दिया कि नगर निगम की शासकीय भूमि पर व्यवस्थित रूप से दुकानों का निर्माण कराया जाए। इससे नगर निगम को नियमित आय का स्रोत मिलेगा और प्राप्त राशि को शहर के विकास कार्यों में उपयोग किया जा सकेगा।

पार्षद के प्रस्ताव पर नगर निगम अध्यक्ष ने सहमति जताते हुए कहा कि संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व बढ़ाने के लिए व्यवहारिक प्रस्तावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

पार्षद शेखर सिंह ने यह भी मांग रखी कि मोरबा विस्थापन से जुड़े मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए प्रभावित आठों वार्डों के पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके। बैठक में बजट से जुड़े अन्य विषयों और शहर के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories