Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh VIT University : मुख्यमंत्री की नजर में VIT मामला: प्रभारी मंत्री ने...

VIT University : मुख्यमंत्री की नजर में VIT मामला: प्रभारी मंत्री ने कॉलेज प्रबंधन से भी बैठक करने का किया ऐलान

VIT University : सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी में हुए हंगामे के मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर मामले की समीक्षा के लिए प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर सीहोर पहुंचीं और कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को मामले में सख्ती से कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की अवस्थाओं की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने छात्रों के लिए पानी और खाने के सैंपल भी जांच के लिए लिए हैं।

VIT University कृष्णा गौर ने कहा कि मुख्यमंत्री मामले पर नजर बनाए हुए हैं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए कॉलेज प्रबंधन के साथ विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर – “बच्चों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। यूनिवर्सिटी की व्यवस्थाओं की जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।”

Share The News
Previous articleVIT University हंगामा : पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज, 3000 छात्र अज्ञात आरोपी
Next articleOperation Muskan : शाजापुर में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ : TI ने छात्राओं को दी ‘डरने का नहीं, लड़ने का’ सीख
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here