Barwani News : बड़वानी में गरजी युवा कांग्रेस: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूंका मोहम्मद यूनुस का पुतला

VIKASH KHALKHO

Barwani News : बड़वानी। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित अत्याचार और निरंतर जारी हिंसा की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को बड़वानी जिला मुख्यालय पर युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। युवा कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख कोर्ट चौराहा और श्रीराम चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बाबू कोटवाल और करण दरबार ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ जो व्यवहार हो रहा है, वह मानवता के लिए अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि वह कूटनीतिक स्तर पर तत्काल हस्तक्षेप करे और वहां रह रहे हिंदू समुदाय के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। प्रदर्शन के दौरान “हिंदू समाज की रक्षा करो” और “अत्याचार बंद करो” जैसे गगनभेदी नारों से पूरा चौक गूंज उठा।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रमुखता से उठाया जाना चाहिए ताकि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और निर्दोष हिंदुओं को न्याय मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पड़ोसी देश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा नहीं थमी, तो आने वाले समय में आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनड़े, अरुण यादव, अशोक गोले, नितिन यादव, अंकुर सोनी, बाबू धनगर, दीप गेहलोत, रोहित यादव, विशाल यादव, रवि यादव, बादल गिरासे, पंकज सेन, मुकेश धनगर और कालू मसीह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *