CG ACCIDENT : तेज रफ्तार बनी तीन जिंदगियों की दुश्मन : ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा, ट्रैक्टर तालाब में गिरा, तीन की मौत

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

CG ACCIDENT : पहली घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है। स्टेट बैंक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान 27 वर्षीय शिवरात्रि यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक की रफ्तार काफी अधिक थी। घटना के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। ट्रक क्रमांक CG 08 WB 1435 बताया जा रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG ACCIDENT : दूसरी घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र में हुई। यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए तालाब में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रॉली में सवार दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG ACCIDENT : जानकारी के मुताबिक, ग्राम लोहर्सी निवासी मंसाराम तिवारी उर्फ चौटाला ट्रैक्टर चलाकर ईंट खाली करने ग्राम सेमराडीह गया था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे लौटते समय चिल्हाटी स्थित दर्री तालाब के पास वाहन असंतुलित हो गया और तालाब में गिर पड़ा। ट्रैक्टर पलटने से चालक इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

CG ACCIDENT : घायलों बाबूलाल गोंड और विनय कुमार गोंड को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *