Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : रेलवे फाटक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की 15...

Shajapur News : रेलवे फाटक के पास मिली अज्ञात व्यक्ति की 15 दिन पुरानी सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी

Shajapur News :
Shajapur News :

Shajapur News : शाजापुर/किशोर नाथ राजगुरु : शाजापुर जिले के अकोदिया रेलवे फाटक से लगभग 500 मीटर दूर पटरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। अकोदिया पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संजयसिंह राजपूत पुलिस स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Shajapur News : थाना प्रभारी राजपूत ने बताया कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई प्रतीत होती है। शव पूरी तरह से गल चुका है और लगभग 15 दिन पुराना लग रहा है। शव को जानवरों द्वारा काफी नुकसान पहुंचाया गया है। चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है और शव के पास कोई कपड़े भी नहीं मिले हैं।

Shajapur News : पुलिस ने शव के आसपास के क्षेत्र में भी तलाश की, लेकिन परिचय के लिए आधार कार्ड या कोई अन्य प्रमाण नहीं मिला। अकोदिया पुलिस ने मौका पंचनामा बनाकर अज्ञात व्यक्ति की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

Shajapur News : जिले के साथ-साथ अन्य थानों में भी सूचना भेजी गई है, लेकिन अभी तक कहीं से भी गुमशुदी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को दफनाया जाएगा। डीएनए परीक्षण के लिए शव के सैंपल सुरक्षित रखे जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here