HomeEntertainmentलॉरेंस बिश्नोई गैंग की अब सिंगर बी प्राक को धमकी, 7 दिनों...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की अब सिंगर बी प्राक को धमकी, 7 दिनों में मांगे 10 करोड़

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार गैंग ने पंजाबी सिंगर दिलनूर को 10 करोड़ रुपये की जबरन उगाही की धमकी दी है। यह धमकी सिंगर बी प्राक के नाम पर भेजे गए एक वॉयस मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें साफ तौर पर एक हफ्ते के भीतर रकम देने को कहा गया है। मैसेज में जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है।

सिंगर और एक्टर्स लगातार निशाने पर

यह पहला मामला नहीं है जब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किसी सिंगर या अभिनेता को निशाना बनाया हो। इससे पहले भी कई नामी कलाकारों और व्यापारियों से इसी तरह की जबरन उगाही की मांग की जा चुकी है। गैंग का तरीका लगभग एक जैसा रहता है—पहले फोन कॉल, फिर धमकी भरा मैसेज और बाद में फायरिंग कर दहशत फैलाना।

धमकी वाला ऑडियो: “10 करोड़ दे दो, वरना मिट्टी में मिला देंगे”

दिलनूर को यह धमकी भरा वॉयस मैसेज 6 जनवरी की दोपहर भेजा गया। इससे एक दिन पहले, 5 जनवरी को उन्हें दो बार कॉल किया गया था, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। 6 जनवरी को जब विदेश के एक नंबर से कॉल आया, तो दिलनूर ने कॉल उठाई, लेकिन बातचीत संदिग्ध लगने पर कॉल काट दी। इसके बाद उन्हें धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेजा गया।

ऑडियो में कॉलर ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है और विदेश में बैठकर गैंग की गतिविधियां चला रहा है।

मोहाली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

धमकी मिलने के बाद दिलनूर ने उसी दिन एसएसपी मोहाली को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां कॉल डिटेल्स, वॉयस सैंपल और इंटरनेशनल नंबर की जांच कर रही हैं।

नए साल में भी गैंग की हिंसक शुरुआत

नए साल की शुरुआत में ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक व्यापारी के घर के बाहर करीब 25 राउंड फायरिंग की थी। इसके बाद पश्चिम विहार और पूर्वी दिल्ली में भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने दो मामलों में बदमाशों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बढ़ती आपराधिक गतिविधियों से चिंता

लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग के नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्रवाई तेज की गई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here