Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Singrauli News: सरई में 20-21 मार्च को दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर,...

Singrauli News: सरई में 20-21 मार्च को दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, जे.के. हॉस्पिटल भोपाल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, डॉ. संदीप गुप्ता भी रहेंगे शामिल

Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। जनकल्याण की भावना के तहत नगर परिषद सरई में 20 एवं 21 मार्च 2026 को दो दिवसीय विशाल नि:शुल्क मल्टीस्पेशियलिटी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर शासकीय संदीपनी हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राउंड में आयोजित होगा।

Singrauli News: जिला प्रशासन एवं एल.एन. मेडिकल कॉलेज तथा जे.के. हॉस्पिटल, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में विभिन्न रोगों की जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजन मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन एवं देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम के सहयोग से किया जा रहा है।

शिविर में भोपाल के जे.के. हॉस्पिटल के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हृदय रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, नेत्र रोग, मानसिक रोग, नाक-कान-गला, कैंसर, श्वास रोग, दंत रोग, सर्जरी, शिशु रोग तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित अनेक बीमारियों की जांच और उपचार परामर्श दिया जाएगा।

इस स्वास्थ्य शिविर की खास बात यह है कि सरई निवासी एवं जे.के. हॉस्पिटल, भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप गुप्ता भी इसमें अपनी सेवाएं देंगे। अपने गृह क्षेत्र के प्रति उनके समर्पण और सेवा भाव से शिविर की उपयोगिता और भी बढ़ जाएगी तथा स्थानीय लोगों को भरोसेमंद और बेहतर उपचार का लाभ मिलेगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here