HomeNationalUP Crime News : झगड़े के बाद पति ने ट्रेन के आगे...

UP Crime News : झगड़े के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, 1 घंटे बाद पत्नी ने भी फंदे से लटककर छोड़ी दुनिया….

Date:

Related stories

UP Crime News : फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक पारिवारिक विवाद के बाद पति-पत्नी की मौत ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। रविवार को महज एक घंटे के अंतराल पर हुई इन दो मौतों ने पूरे परिवार और मोहल्ले में मातम का माहौल बना दिया।

READ MORE : Surat News : मंदिर जैसे स्कूल को बनाया नॉनवेज पार्टी हॉल, सरस्वती मूर्ति को ढका, सरकारी स्कूल में अपवित्रता’ पर भारी हंगामा…

UP Crime News : विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या: बताया गया कि रविवार सुबह पति प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी निशा के बीच किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा हुआ। गुस्से में प्रमोद घर से निकल गए और करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घटना स्थल से प्रमोद का शव लेकर घर लौटे, तो उन्हें दूसरा बड़ा सदमा लगा।

READ MORE : कोल्ड्रिफ कफ सिरप केस अब ‘मनी लॉन्ड्रिंग स्कैंडल, ED ने श्रीसन फार्मा और ड्रग कंट्रोल अफसरों के 7 ठिकानों पर मारा छापा…

पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी ने त्यागी जान: पति की मौत की खबर और शव घर पहुंचने के सदमे को निशा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उन्होंने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक छोटे से विवाद के कारण एक घंटे के भीतर पूरा परिवार उजड़ गया।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here