Wednesday, August 26, 2026
Home National Bihar Assembly Elections 2025 : BJP ने घोषित किए सभी 101 उम्मीदवार,...

Bihar Assembly Elections 2025 : BJP ने घोषित किए सभी 101 उम्मीदवार, 16 विधायकों के लिए चुनावी चुनौती बढ़ी

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद बीजेपी ने अपने सभी 101 उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए हैं। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा 16 विधायकों के टिकट कटने की संभावना है, जबकि 75 वर्ष से अधिक उम्र के कुछ नेताओं को मौका दिया जा सकता है।

एनडीए में सीट शेयरिंग के तहत:

  • बीजेपी – 101 सीट
  • JDU – 101 सीट
  • LJP (रामविलास) – 29 सीट
  • RLM – 06 सीट
  • HUM – 06 सीट

Read More : Banda Road Accident : बेकाबू मौरंग लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को रौंदा, चाचा समेत दो भतीजों की दर्दनाक मौत

इंडिया गठबंधन में अब तक सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है। बताया गया है कि इसका अंतिम ऐलान मंगलवार को पटना में किया जा सकता है।

बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि सोमवार शाम से पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा शुरू करेगी। उन्होंने कहा, “एनडीए गठबंधन में पांच पांडव चट्टानी एकता के साथ चुनाव में जाएंगे। सीट शेयरिंग पर सहयोगी दलों में किसी भी प्रकार की नाराजगी नहीं है।”

हालांकि कुछ सहयोगी दल जैसे उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी की पार्टियों में नाराजगी देखी जा रही है। कुशवाहा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आक्रोश जाहिर किया, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि गठबंधन के कुछ हिस्सों में असंतोष मौजूद है।

Read More : Indore : साइलेंट अटैक ने छीना जान: इंदौर के पेट्रोल पंप पर ट्रैवल्स ड्राइवर की मौत CCTV में कैद

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी 75 पार नेताओं और कुछ केंद्रीय नेताओं को भी मैदान में उतार सकती है। वहीं, कुछ पुराने दिग्गज नेताओं के टिकट काटे जाने की संभावना भी जताई जा रही है।

यह कदम बिहार में चुनावी रणनीति को लेकर बीजेपी की तैयारी और गठबंधन संतुलन को दर्शाता है।

Share The News
Previous articleRewa : घर से भागे चार बच्चों को अमहिया पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा
Next articleBreaking News : दिलीप बिल्डकॉन पर आयकर विभाग का शिकंजा….
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here