Rewa : घर से भागे चार बच्चों को अमहिया पुलिस ने किया सुरक्षित बरामद, परिजनों को सौंपा

VIKASH KHALKHO

रीवा। घर में डांट-फटकार के बाद एक ही परिवार के चार बच्चे घर से भाग निकले और काम की तलाश में रीवा पहुंचे। अमहिया थाना क्षेत्र में बच्चों की भाषा और पहनावे को देखकर स्थानीय व्यवसायियों को मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

व्यापारियों की सूचना पर मौके पर पहुंची अमहिया पुलिस ने चारों बच्चों को सुरक्षा में लिया और उनका भरोसा जीतकर उनसे घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बच्चों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सिंगरौली पुलिस से संपर्क किया और उन्हें चारों बच्चों के रीवा के अमहिया थाना में होने की जानकारी दी।

सिंगरौली पुलिस को सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने बच्चों के परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। इसके बाद बच्चे अपने परिजनों के साथ रीवा पहुंचे और पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रूप से परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *