MP Development Vision 2047: नीति आयोग की बैठक में सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखा विकसित मध्य प्रदेश का विजन, कहा- ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य में प्रदेश निभाएगा अग्रणी भूमिका

MP Development Vision 2047: भोपाल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिस्सा लिया। देश के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की विकास योजनाओं, सुशासन के प्रयासों और जनकल्याणकारी पहलों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत @2047” का सपना तभी साकार होगा, जब केंद्र और राज्य सरकारें साझेदारी की भावना के साथ मिलकर कार्य करें।

MP Development Vision 2047: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश आज विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन, समावेशी विकास, नवाचार और जनभागीदारी को आधार बनाकर कार्य कर रही है।

READ MORE: इंदौर में महिला एवं बाल विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, अब तक10.82 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

नक्सलवाद पर सफलता, अब विकास पर रहेगा फोकस

MP Development Vision 2047: बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश ने केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अब नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेज गति से विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और किसानों की आय वृद्धि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

महिलाओं, किसानों और युवाओं के उत्थान के लिए विशेष योजनाएं

MP Development Vision 2047: डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। वहीं किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि क्षेत्र में नवाचार और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है। युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए कौशल विकास कार्यक्रमों को भी मजबूती दी जा रही है।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर

MP Development Vision 2047: मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है, ताकि दूरदराज क्षेत्रों में भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा आरोग्य मंदिर जैसी पहलें भी आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सफल साबित हो रही हैं।

शिक्षा और कौशल विकास में बढ़ते कदम

MP Development Vision 2047: उन्होंने कहा कि पीएम श्री महाविद्यालयों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक शिक्षा और विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश की नई पहचान

MP Development Vision 2047: मुख्यमंत्री ने बैठक में जानकारी दी कि धार जिले में देश का पहला पीएम मित्र पार्क विकसित किया जा रहा है, जहां रिकॉर्ड समय में औद्योगिक इकाइयों का संचालन शुरू करने की दिशा में कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

नदी जोड़ो परियोजनाओं की तैयारी पूरी

MP Development Vision 2047: डॉ. मोहन यादव ने बताया कि प्रदेश में नदी जोड़ो परियोजनाओं के क्रियान्वयन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इन परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी और जल संकट की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड परिसर के अपशिष्ट निपटान के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्र में जनहित के कई नए कार्यों पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

READ MORE: MP News: भोपाल पटाखा मार्केट में भीषण आग! धमाकों से दहला इलाका, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा

इन महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा

MP Development Vision 2047: नीति आयोग की बैठक में देश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इनमें—

बुनियादी मानव पूंजी और भविष्य के लिए तैयार कौशल विकास,
उत्पादक रोजगार और उद्यमिता,
विकेंद्रीकृत विकास,
स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण,
MP Development Vision 2047: सभी के लिए समानता और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करने जैसे विषय प्रमुख रूप से शामिल रहे।

MP Development Vision 2047: इसके साथ ही देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने, कौशल विकास को मजबूत करने और स्थायी रोजगार के अवसर सृजित करने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

MP Development Vision 2047: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्यों के समन्वित प्रयासों से “विकसित भारत @2047” का लक्ष्य निश्चित रूप से प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश इस राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

MP Development Vision 2047: “विकास, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से मध्य प्रदेश, विकसित भारत के निर्माण की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories