Jabalpur News : जबलपुर से भाजपा विधायक अजय विश्नोई का बड़ा दावा, प्रदेश में 1 लाख से अधिक संदिग्ध, डिटेंशन लागू करने की मांग

0
81
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और जबलपुर से भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने प्रदेश में संदिग्ध व्यक्तियों की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जबलपुर जिले में SIR प्रक्रिया के दौरान अब तक 1200 संदिग्ध लोग मिले हैं और उनकी गहन जांच व निरुद्ध करने की आवश्यकता है।

Jabalpur News : विश्नोई ने यह भी कहा कि यदि संदिग्ध विदेशी नागरिक पाए जाते हैं तो उन्हें उनके देश वापस भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए। उनके अनुमान के अनुसार पूरे मध्य प्रदेश में एक लाख से अधिक संदिग्ध व्यक्ति हैं, लेकिन उन्हें निरुद्ध नहीं किया जा रहा है।

Jabalpur News : पूर्व में IPC की धारा 109 के तहत पुलिस को संदिग्ध व्यक्तियों को निरुद्ध करने का अधिकार था, लेकिन 12 साल पहले मध्य प्रदेश के डीजीपी ने इस अधिकार पर रोक लगा दी थी। वर्तमान में धारा 109 को भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत धारा 128 में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Jabalpur News : अजय विश्नोई ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रदेश में संदिग्ध व्यक्तियों को निरुद्ध करने के अधिकार को फिर से लागू करने की मांग उठाई है, ताकि सुरक्षा और जांच प्रक्रियाओं को प्रभावी बनाया जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here