Korba Tehsildar Attack Case : मसाज पार्लर के बाहर आधी रात दो नायब तहसीलदारों पर जानलेवा हमला, सिर पर गंभीर चोटें….

Parivesh
Korba Tehsildar Attack Case

Korba Tehsildar Attack Case : कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार देर रात बड़ा बवाल हो गया। यहां मसाज सेंटर पहुंचे दो नायब तहसीलदारों पर कुछ युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दीपका तहसीलदार अमित केरकेटा और हरदीबाजार तहसीलदार अभिजीत राजभानु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Korba Tehsildar Attack Case : सूत्रों के मुताबिक, दोनों अधिकारी अपने परिचित पटवारी त्रिलोक सोनवानी के कहने पर मसाज के लिए आदर्श नगर स्थित राजेश ब्यूटी पार्लर पहुंचे थे। दोनों अपनी-अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो कार से आए थे और वाहन दुकान के बाहर खड़े किए थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक आए और कार चालकों से विवाद करने लगे। मामला इतना बढ़ा कि तहसीलदार बाहर आए और युवकों को समझाने लगे, तभी आधा दर्जन से अधिक हमलावरों ने दोनों अधिकारियों पर हमला बोल दिया।

read more : Korba Suicide Case : पुलिस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : AECL कॉलोनी में ASI के बेटे ने लगाई फांसी; कमरे से मिलीं शराब की बोतलें…

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज सिंह तिवारी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा और हमलावरों की तलाश शुरू की।

read more : Korba News : बालको प्लांट में बड़ा हादसा, 20 साल पुराना ESP संयंत्र गिरा…सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद चार युवकों — पुनेश, बबन, डिंपल और हितेश सारथी — को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी हितेश सारथी एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में पुलिस ने धारा 307 (हत्या का प्रयास), डकैती और अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *