Korba Suicide Case : पुलिस परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ : AECL कॉलोनी में ASI के बेटे ने लगाई फांसी; कमरे से मिलीं शराब की बोतलें…

Korba Suicide Case : कोरबा। शहर के दीपका थाना क्षेत्र स्थित प्रगति नगर, एईसीएल कॉलोनी में मंगलवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। सेवानिवृत्त सहायक उप निरीक्षक (Retired ASI) कलम सिंह ध्रुव के 32 वर्षीय बेटे फणीभूषण ध्रुव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य घर से बाहर थे, जिसके चलते युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

Korba Suicide Case : शादी की तैयारी के बीच उठाया कदम

फणीभूषण ध्रुव, जो पुलिस विभाग में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण ध्रुव के भाई थे, अविवाहित थे। बताया जा रहा है कि परिवार उनके लिए लड़की तलाश रहा था और जल्द ही उनकी शादी की योजना थी। इन सब के बीच फणीभूषण द्वारा आत्महत्या करने के फैसले से पूरा परिवार सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

READ MORE : CGMSC Medicine Blacklist Action : मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, अमानक दवा सप्लाई पर CGMSC का बड़ा एक्शन; 3 कंपनियां ब्लैकलिस्ट…

पड़ोसियों को हुआ शक, तब खुला मामला

मंगलवार को दिनभर घर से किसी सदस्य के बाहर न दिखने पर शाम को पड़ोसियों को कुछ अनहोनी का शक हुआ। जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया और अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तब अंदर झाँककर देखने पर फंदे से फणीभूषण का शव लटका मिला। पड़ोसियों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी।

 पुलिस को मिलीं शराब और कोल्ड ड्रिंक की बोतलें

दीपका थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से शराब और कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतलें बरामद हुई हैं।

READ MORE : Raipur Rape Case : FB पर दोस्ती कर 23 साल की युवती से फूड अफसर ने किया रेप; अश्लील फोटो से ब्लैकमेल और…….

दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद्र साहू ने बताया कि घटनास्थल से बयान दर्ज किए गए हैं और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की गहराई से जाँच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मृतक का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लालपुर (लोरमी) में किया गया।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories