Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Kharora News : ग्राम कठिया में संकट मोचन परिवार ने तीजा-पोला महोत्सव...

Kharora News : ग्राम कठिया में संकट मोचन परिवार ने तीजा-पोला महोत्सव का भव्य आयोजन, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग बिखरे

0
189
Kharora News
Kharora News

Kharora News : रोहित वर्मा /खरोरा : ग्राम कठिया नंबर 1 में संकट मोचन परिवार के तत्वावधान में तीजा-पोला महोत्सव का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति को जीवंत करते हुए चम्मच दौड़, मटका फोड़, रस्सा खींच, गुब्बारा फोड़ और सुई-धागा दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने निर्जला उपवास के बावजूद पूरे उत्साह से भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Kharora News : ग्रामीणों में पूरे आयोजन के दौरान विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कारों की व्यवस्था की गई थी, जिससे उनका मनोबल और बढ़ गया।

Kharora News : संकट मोचन परिवार के अध्यक्ष डोमार वर्मा ने बताया कि यह आयोजन लगातार तीसरे वर्ष किया जा रहा है। परिवार द्वारा समय-समय पर वृक्षारोपण, जाली घेरा, शादी-विवाह एवं दशगात्र जैसे सामाजिक अवसरों पर भी आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है।

Kharora News : कार्यक्रम में संकट मोचन परिवार के सदस्य डॉक्टर हरीश वर्मा, तिलक राम बघेल, शिक्षक तुलसीराम वर्मा तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। वहीं अतिथिगण अशोक वर्मा, गायक चंद्रभूषण वर्मा, शिक्षक धीरेंद्र कुमार वर्मा और वरिष्ठ पत्रकार रोहित वर्मा की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

Kharora News : इस अवसर पर डॉक्टर हरीश वर्मा ने कहा कि तीजा पर्व पर मायके आई बेटियों ने भी इस पारंपरिक आयोजन में भाग लेकर खुशी का अनुभव किया है। ऐसे आयोजन गांव की संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ आपसी सहयोग और भाईचारे की भावना को भी प्रगाढ़ करते हैं। कार्यक्रम के अंत में तिलक राम बघेल ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here