Korba News : बालको प्लांट में बड़ा हादसा, 20 साल पुराना ESP संयंत्र गिरा…सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

Korba News : कोरबा। कोरबा स्थित बालको (BALCO) एल्यूमिनियम प्लांट में शुक्रवार अलसुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्लांट में लगा 20 साल पुराना इलेक्ट्रोस्टैटिक प्रेसिपिटेटर (ESP) संयंत्र अचानक भरभरा कर गिर गया। गनीमत यह रही कि यह घटना तड़के हुई और आस-पास कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी।

READ MORE : AI Actress : आ गई टिली नॉरवुड : दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस हॉलीवुड में मचाएगी तहलका….

Korba News : सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

वर्ष 2004-05 में सेपको कंपनी द्वारा निर्मित यह ईएसपी संयंत्र धूल और राख को नियंत्रित करने के लिए उपयोग किया जाता था। इस घटना के बाद प्लांट प्रबंधन में हड़कंप मच गया है और एक बार फिर औद्योगिक सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उद्योगपतियों के दबाव में श्रम विभाग केवल खानापूर्ति कर रहा है, जिसके चलते प्लांट में सुरक्षा नियमों की लगातार अनदेखी की जा रही है।

READ MORE : अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ में बरसेंगे बादल, 10 अक्टूबर तक हल्की बारिश; कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी….

2009 के भीषण हादसे से कनेक्शन

इस ताजा घटना ने बालको प्लांट में हुए 2009 के भीषण हादसे की यादें ताजा कर दी हैं, जब एक निर्माणाधीन चिमनी गिर गई थी। उस दुर्घटना में कम से कम 45 लोगों की मौत हुई थी।

  • सेपको कंपनी: 2009 के हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराई गई कंपनियों में सेपको भी शामिल थी, जिस पर अदालत में मामला अभी भी लंबित है।
  • समान कंपनी: हैरानी की बात यह है कि आज जो ईएसपी संयंत्र गिरा है, उसका निर्माण भी सेपको कंपनी ने ही किया था।

फिलहाल, इस ताजा घटना को लेकर संयंत्र प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories