CG Raipur News : शराब दुकान का सुपरवाइजर लाखों लेकर फरार…..

Parivesh

रायपुर। CG Raipur News : राजधानी के शास्त्री मार्केट स्थित सरकारी शराब दुकान से जुड़े एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दुकान का सुपरवाइजर करीब 5 लाख रुपए लेकर फरार हो गया है। यह गड़बड़ी आबकारी विभाग की राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम की जांच में सामने आई।

CG Raipur News : सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को टीम ने नियमित निरीक्षण के तहत दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान न सिर्फ सुपरवाइजर की गैरमौजूदगी पर सवाल उठे, बल्कि हिसाब-किताब में करीब 6.30 लाख रुपए की अनियमितता भी दर्ज की गई। विभागीय पूछताछ में यह जानकारी सामने आई कि सुपरवाइजर ने कैश लेकर चुपचाप दुकान से निकलने के बाद कोई संपर्क नहीं किया।

CG Raipur News

फिलहाल विभाग के अधिकारी मामले की छानबीन कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन उच्च स्तरीय सूत्रों ने पुष्टि की है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *