Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh दिल्ली से गिरफ्तार, ढाबे से फरार – पुलिस खा रही थी खाना,...

दिल्ली से गिरफ्तार, ढाबे से फरार – पुलिस खा रही थी खाना, हथकड़ी छुड़ा कर चोर फरार

ढाबे से फरार : मुंगेली। चोरी के एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस की गिरफ्त से उस वक्त फरार हो गया, जब छत्तीसगढ़ की मुंगेली पुलिस उसे दिल्ली से लेकर लौट रही थी। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव हाईवे स्थित एक ढाबे की है, जहां पुलिस टीम भोजन के लिए रुकी थी।

Read More : थाना बचेली की सख़्त कार्यवाही : चोरी की नीयत और नशा कर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों पर बीएनएसएस के तहत केस दर्ज, जेल रवाना

मिली जानकारी के अनुसार, संदीप महिलांगे, निवासी सिंगारपुर, थाना भाटापारा, जिला बलौदा बाजार — को चोरी के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद मुंगेली पुलिस उसे लेकर छत्तीसगढ़ लौट रही थी। देर रात पुलिस टीम मुरार थाना क्षेत्र के एक ढाबे पर रुकी और सभी पुलिसकर्मी एक साथ भोजन करने लगे। इसी दौरान आरोपी पुलिस की नजरें बचाकर मौके से फरार हो गया।

जब पुलिस को आरोपी की गैरमौजूदगी का अहसास हुआ तो तत्काल मुरार थाना को सूचना दी गई। देर रात तक मुरार और मुंगेली थाना पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

शिकायत दर्ज, कार्रवाई शुरू

पुलिस ने आरोपी के फरार होने की शिकायत दर्ज कर ली है। मामले की पुष्टि ग्वालियर सीएसपी रोबिन जैन ने की है। बताया जा रहा है कि आरोपी की तलाश में आसपास के इलाके की नाकाबंदी की गई है, और पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Read More : थाना बचेली की सख़्त कार्यवाही : चोरी की नीयत और नशा कर उपद्रव करने वाले तीन आरोपियों पर बीएनएसएस के तहत केस दर्ज, जेल रवाना

इस घटना के बाद मुंगेली पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी के एस्कॉर्ट के दौरान पर्याप्त सतर्कता न बरतना, पूरी टीम का एकसाथ भोजन में व्यस्त होना, और निगरानी की कमी— ये तमाम पहलू जांच के घेरे में हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here