Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Crime News : हैवान पति की दरिंदगी : पत्नी को निर्वस्त्र...

Bhopal Crime News : हैवान पति की दरिंदगी : पत्नी को निर्वस्त्र कर पीटा, सिर पर बोतल फोड़ी….

भोपाल | Bhopal Crime News : भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पहले समझौते के बहाने घर बुलाया और फिर बच्चों के सामने बेरहमी से पीट डाला। आरोपी अरविंद वाल्मीकि ने पत्नी के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी और सीने व पैरों पर डंडे से वार किए। महिला के पैर बांध दिए गए और उसे निर्वस्त्र हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। उसकी मां ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। आरोपी ने वारदात के सबूत छिपाने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिस ने डंडा, खून से सनी साड़ी और बीयर की बोतल जब्त कर ली है। अब आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

Bhopal Crime News : इसी बीच राजधानी में एक अन्य मामले में, पुलिस जवान सुंदर सिंह राजपूत को महिला से डंडे से मारपीट करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर डीसीपी जोन-4 जितेंद्र सिंह पवार ने यह कार्रवाई की। घटना की जांच एसीपी चुनाभट्टी को सौंपी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here