Israel Iran War : तेहरान में इजराइली बमबारी से न्यूज स्टूडियो दहला, लाइव एंकर बाल-बाल बची….वीडियो वायरल

Parivesh

तेहरान | Israel Iran War : इजराइल और ईरान के बीच चल रहा तनाव अब खुले युद्ध का रूप ले चुका है। सोमवार को युद्ध का चौथा दिन और भी खौफनाक बन गया, जब इजराइली एयरफोर्स ने तेहरान में एक प्रमुख सरकारी न्यूज चैनल की बिल्डिंग को निशाना बना दिया। हमले के वक्त टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी और विस्फोट के बीच भागती नजर आई। कैमरों के सामने काली पड़ी स्क्रीन और धुएं से भरा स्टूडियो अब इस युद्ध की भयावहता का प्रतीक बन चुका है।

 Israel Iran War : टारगेट पर मीडिया सेंटर और ट्रक काफिले
तेहरान में नेशनल ब्रॉडकास्टर IRIB की इमारत पर यह सीधा हमला था। इसके कुछ घंटे बाद इजराइल डिफेंस फोर्स ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी किया, जिसमें तेहरान की ओर बढ़ रहे ट्रकों पर मिसाइल हमले की जानकारी दी गई।

रविवार से अब तक 224 की मौत का दावा
इससे पहले रविवार को इजराइली हमले में ईरान के विदेश मंत्रालय को टारगेट किया गया था, जहां 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। चार दिनों के भीतर ही ईरान में अब तक 224 मौतों की पुष्टि स्थानीय मीडिया कर चुका है, जबकि मानवाधिकार संगठनों का दावा है कि यह संख्या 400 से अधिक है।

ईरान का जवाब: सेंट्रल इजराइल पर बैलिस्टिक मिसाइलें
ईरान भी पलटवार करने से पीछे नहीं हटा। सोमवार सुबह उसने सेंट्रल इजराइल में बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें 8 लोगों की मौत हो गई और 200 से ज्यादा घायल हैं। इजराइल में अब तक ईरानी हमलों से 24 नागरिकों की जान जा चुकी है।

मध्य पूर्व की यह जंग वैश्विक चिंता का कारण बनती जा रही है, जिसमें अब मीडिया हाउस भी टारगेट बनने लगे हैं। यदि हालात जल्द नहीं सुधरे, तो यह संघर्ष किसी बड़े युद्ध में तब्दील हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *