Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा एक और वीडियो आया सामने, तीनों आरोपी दिखाई दिए साथ

Parivesh

इंदौर। Raja Raghuvanshi Murder Case : चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें इस हत्याकांड के तीनों आरोपी—आनंद, विशाल और आकाश एक साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो हत्या से पहले का बताया जा रहा है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : वीडियो में तीनों आरोपी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, जो हत्याकांड से पहले की एकजुट मौजूदगी और संभावित साजिश की ओर इशारा करता है। पुलिस अब इस वीडियो की तारीख, समय और लोकेशन की पुष्टि में जुट गई है।

इससे पहले भी इस मामले में कई फुटेज सामने आ चुके हैं, लेकिन यह वीडियो सबसे स्पष्ट और अहम साक्ष्य माना जा रहा है, जो केस की दिशा को बदल सकता है।

पुलिस अब इस वीडियो को केस डायरी में जोड़कर आगे की जांच में उपयोग कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *