MP Board 10th-12th second exam : एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा आज से शुरू, 3.30 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल

Parivesh

भोपाल। MP Board 10th-12th second exam : मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। इस परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 3.30 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। इनमें 10वीं के 1.56 लाख और 12वीं के 1.75 लाख विद्यार्थी शामिल हैं।

MP Board 10th-12th second exam : परीक्षा का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में करीब 1400 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि परीक्षाएं शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सकें।

12वीं का रिजल्ट जुलाई में
बोर्ड ने संकेत दिए हैं कि 12वीं कक्षा का परिणाम जुलाई महीने में घोषित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी समय पर कॉलेजों में दाखिला ले सकें और उनकी आगे की पढ़ाई में कोई रुकावट न आए। MPBSE ने विद्यार्थियों से परीक्षा के दौरान संयम बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *