Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal News : लड़कियों के लिए साइबर पुलिस की एडवाइजरी जारी, सोशल...

Bhopal News : लड़कियों के लिए साइबर पुलिस की एडवाइजरी जारी, सोशल मीडिया फ्रेंडशिप से सावधान रहने की अपील…

भोपाल। Bhopal News : प्रदेश में लव जिहाद और युवतियों के ब्लैकमेलिंग मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय ने छात्राओं और महिलाओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में बताया गया है कि किस तरह साइबर अपराधी पहले सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों से दोस्ती करते हैं और फिर उन्हें नशे, यौन शोषण और वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेलिंग का शिकार बना लेते हैं।

Bhopal News : अधिकारियों के अनुसार, अपराधी खास तौर पर स्कूल, कॉलेज और कोचिंग में पढ़ने वाली छात्राओं को निशाना बना रहे हैं। वे लक्जरी लाइफस्टाइल, प्यार या शादी के नाम पर झूठे वादों के जाल में फंसाते हैं। इतना ही नहीं, इन अपराधों में केवल पुरुष नहीं, बल्कि महिलाओं की भी भागीदारी पाई गई है, जो गिरोह में काम करती हैं।

Bhopal News

एडवाइजरी के 5 महत्वपूर्ण सुझाव:

  1. मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो या वीडियो न रखें।

  2. सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें।

  3. किसी की दिखावटी लाइफस्टाइल से प्रभावित न हों।

  4. ऑनलाइन मित्र से अकेले मिलने से बचें।

  5. किसी घटना की आशंका होने पर तुरंत 1930 या नजदीकी थाने में शिकायत करें।

राज्य साइबर पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नज़र रखें और ज़रूरत पड़ने पर संवाद करें।
इस एडवाइजरी को कॉलेजों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में प्रसारित करने की तैयारी की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्राएं जागरूक हो सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here