MP Indore News : घर पर पेट्रोल बम से हमला, बाइक सवार दो बदमाश CCTV में कैद…

Parivesh

इंदौर। MP Indore News :  परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने एक मकान पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। यह वारदात 13 जून की रात को हुई थी, लेकिन इसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिससे हमले की पूरी साजिश उजागर हो गई है।

MP Indore News : सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक बाइक से आए और मकान पर पेट्रोल से भरी बोतल फेंककर भाग निकले। हमले के बाद घर के बाहर आग की लपटें उठती दिखीं, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

MP Indore News

घटना की जानकारी मिलते ही परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। हमले के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी के एंगल से भी जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *