Singrauli News: साईं डायग्नोस्टिक सेंटर पर मनमानी के आरोप, अधिक शुल्क व अव्यवस्था से मरीज परेशान

0
151
Singrauli News
Singrauli News

Singrauli News: सिंगरौली। जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर के पास संचालित साईं डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर मरीजों से कथित मनमाना शुल्क वसूली और अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सेंटर में अल्ट्रासाउंड जांच के नाम पर निर्धारित दरों से अधिक रकम ली जा रही है।

Singrauli News: मरीजों के अनुसार अल्ट्रासाउंड जांच के लिए उनसे करीब 1200 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जबकि सामान्य तौर पर इसी जांच की कीमत 600 से 800 रुपये के बीच बताई जाती है। लोगों का यह भी कहना है कि सेंटर में जांच शुल्क की कोई स्पष्ट रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई है, जिससे मरीजों को मजबूरी में तय की गई रकम चुकानी पड़ती है।

Singrauli News: कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि सेंटर में कई बार रेडियोलॉजिस्ट की नियमित मौजूदगी नहीं रहती और मशीन अन्य कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाती है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और मरीजों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

इसके अलावा सेंटर में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था और पार्किंग सुविधा नहीं होने की शिकायत भी सामने आई है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को घंटों बाहर इंतजार करना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि मरीजों को बेहतर और पारदर्शी स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here