Reva News : बेटे की फर्जी गिरफ्तारी बताकर पिता से ठगी, डिजिटल अरेस्ट गैंग सक्रिय

Sanjay Sahu
Reva News

Reva News : रीवा : रीवा में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। सायबर ठगों ने इस बार बेटे की गिरफ्तारी बताकर पिता को ठगी का शिकार बनाया, और 15 हजार रूपये ठग लिए। सायबर ठगों ने बेटे की गिरफ्तारी बताकर पिता से तीन लाख रूपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Reva News : दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है, जहा ग्राम सलैया निवासी पवन तिवारी साइबर फ्रॉड का शिकार हुए है। फ्रॉड ने उनको व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर खुद को महाराष्ट्र पुलिस बताया। फिर उसके बेटे की गिरफ्तारी बताकर रोने की आवाज सुनाई, और फिर बेटे को रिहा करने के नाम पर 3 लाख रुपयों की डिमांड की।

 

Reva News : फ्रॉड के इस कॉल के बाद बेटे की गिरफ्तारी से परेशान होकर पिता ने हड़बड़ाहट में, बिना कुछ सोचे समझे 15 हजार रूपए फ्रॉड के बताए अकाउंट नंबर में ट्रांसफर कर दिए। लेकिन उक्त 15 हजार की रकम देने के बाद भी फ्रॉड बार बार और पैसों की डिमांड करता रहा, ऐसे में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *