Child Lifter Rumors : रीवा: बुर्के की आड़ में घूम रहे संदिग्ध युवक, अमहिया इलाके में दहशत; सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

VIKASH KHALKHO

Child Lifter Rumors : रीवा। शहर के व्यस्ततम अमहिया थाना क्षेत्र में इन दिनों बुर्के की आड़ में संदिग्धों की आवाजाही ने लोगों की नींद उड़ा दी है। रहस्यमयी तरीके से घूमते इन व्यक्तियों के सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिससे स्थानीय निवासी भारी दहशत में हैं।

सीसीटीवी से खुला ‘राज’ फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बुर्का पहने हुए संदिग्ध युवक गलियों में घूम रहे हैं। उनकी शारीरिक बनावट और चलने के ढंग को देखकर स्थानीय लोगों का दावा है कि ये युवक हैं, जो अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्के का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस घटना के बाद से मोहल्लेवासियों ने सुरक्षा के मद्देनजर रात के समय पहरा देना शुरू कर दिया है और बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी संकोच कर रहे हैं।

पुलिस का ‘अलर्ट मोड’, सिविल ड्रेस में जवान तैनात लोगों में बढ़ते आक्रोश और सुरक्षा को लेकर उपजे डर को देखते हुए अमहिया पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि वायरल फुटेज की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया है। पुलिस ने न केवल गश्त बढ़ा दी है, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

अपील: अफवाहों से बचें पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर बिना कानून हाथ में लिए तत्काल थाने में सूचित करें, ताकि पुलिस उन तक पहुंचकर उचित कार्रवाई कर सके।

बाइट: शिवा अग्रवाल (थाना प्रभारी, अमहिया) “वायरल फुटेज हमारे संज्ञान में है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की पहचान करने के लिए टीमें काम कर रही हैं। लोगों से अपील है कि वे घबराएं नहीं और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना हमें तुरंत दें।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *