Global Conflict Impact LPG Shortage : वैश्विक तनाव का असर, एलपीजी की किल्लत की आशंका से होटल-कैटरिंग कारोबारियों में हड़कंप

Global Conflict Impact LPG Shortage : इंदौर। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य संघर्ष का असर अब भारत के बाजारों पर दिखने लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर उपजे अनिश्चितता के माहौल ने इंदौर के होटल और कैटरिंग संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। कारोबारियों का कहना है कि यदि यह जंग लंबी खिंची तो भारत में गैस के साथ-साथ ईंधन का बड़ा संकट खड़ा हो सकता है।

कारोबारियों ने प्रशासन से मांगी मदद गैस सिलेंडर की संभावित किल्लत को देखते हुए इंदौर के कैटरिंग एसोसिएशन और होटल संचालकों ने आज जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। कारोबारियों का मानना है कि कमर्शियल गैस पर प्रतिबंध और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) बाधित होने से उनके व्यवसाय पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यदि स्थिति नहीं सुधरी, तो आने वाले दिनों में होटल और खान-पान की सेवाओं में महंगाई का असर साफ देखने को मिलेगा।

प्रशासन ने किया राहत का दावा होटल संचालकों की चिंताओं के बीच जिला प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बताया है। जिला खाद्य अधिकारी एम.एल. मारू ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में इंदौर जिले में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। हालांकि, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने होटल संचालकों और कैटरिंग एसोसिएशन को ऊर्जा के अन्य विकल्पों (Alternative Energy Sources) पर भी विचार करने की सलाह दी है।

बाइट: सन्नी (होटल संचालक) “ग्लोबल स्तर पर जो हालात बन रहे हैं, उससे कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उछाल की आशंका है। हमें डर है कि कमर्शियल गैस की किल्लत से हमारे छोटे-बड़े होटल बंद होने की कगार पर आ जाएंगे। प्रशासन को इस ओर पहले से ही ठोस रणनीति बनानी चाहिए।”

बाइट: एम.एल. मारू (जिला खाद्य अधिकारी, इंदौर) “इंदौर में अभी गैस की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है। हमने होटल और कैटरिंग संचालकों को आश्वस्त किया है कि वे धैर्य रखें, लेकिन साथ ही उन्हें वैकल्पिक ईंधन स्रोतों के उपयोग के बारे में भी सोचने का सुझाव दिया है।”

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories