MP NEWS:Mhow: बेरछा जंगल में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, दोस्त से मारपीट कर आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

0
88

MP NEWS:Mhow: इंदौर जिले के महू क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बड़गोंदा थाना क्षेत्र के बेरछा जंगल में एक कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने छात्रा के साथ मौजूद उसके दोस्त को पहले लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया, फिर उसे वहां से भगा दिया।

पुलिस के मुताबिक, इंदौर की एक कॉलेज छात्रा मंगलवार शाम अपने मित्र के साथ बेरछा इलाके में स्थित लगनसा मंदिर दर्शन के लिए गई थी। दर्शन के बाद दोनों जंगल के सुनसान क्षेत्र में बैठे थे, तभी पीछे से दो युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे मौके से भगा दिया और छात्रा को जबरन सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया।

MP NEWS:Mhow: घटना के बाद घायल युवक किसी तरह जंगल से बाहर निकला और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बड़गोंदा पुलिस ने छात्रा और उसके मित्र को थाने लाकर पूछताछ की। देर रात इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया, हालांकि अब तक आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।

वहीं इस गंभीर घटना को देखते हुए इंदौर ग्रामीण पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार को पुलिस की टीम एक बार फिर घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीण एसपी यांगचेन ढोलकर भूटिया, एएसपी रुपेश द्विवेदी, एसडीओपी ललित शिखरवार और थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

MP NEWS:Mhow: पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here