अकेले रहने वालों के लिए लाइफसेवर बना ‘Are You Dead’ ऐप! तबीयत बिगड़ी तो खुद भेजेगा अलर्ट, नाम पर बवाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में अब अकेले रहना कोई अपवाद नहीं, बल्कि आम सच्चाई बन चुकी है। नौकरी, पढ़ाई और बेहतर अवसरों की तलाश में लोग अक्सर परिवार से दूर, दूसरे शहरों में अकेले रहते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता यही होती है कि अगर अचानक तबीयत बिगड़ जाए तो मदद कौन करेगा? इसी डर का एक अनोखा और तकनीकी समाधान चीन में सामने आया है, जहां एक मोबाइल ऐप “Are You Dead?” जबरदस्त चर्चा में है।

क्या है “Are You Dead?” ऐप

इस ऐप का असली नाम चीनी भाषा में Sileme है। इसका उद्देश्य अकेले रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह ऐप यूजर की नियमित एक्टिविटी पर नजर रखता है और यह कन्फर्म करता है कि यूजर सुरक्षित है या नहीं। मई में लॉन्च होने के बाद से यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड ऐप बन चुका है।

कैसे करता है काम

इस ऐप का कॉन्सेप्ट बेहद आसान है। हर दो दिन में यूजर को ऐप खोलकर एक बड़े बटन पर टैप करना होता है। यह टैप इस बात का संकेत होता है कि यूजर पूरी तरह सुरक्षित है।अगर यूजर तय समय पर टैप नहीं करता, तो ऐप अपने आप यूजर द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को अलर्ट मैसेज भेज देता है, जिससे तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।

Read More : Big News : दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे राज्यसभा चुनाव! अब विधानसभा पर फोकस…

नाम को लेकर विवाद

ऐप के नाम “Are You Dead?” को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जरूर छिड़ी है। कई यूजर्स का मानना है कि यह नाम डर पैदा करता है और इसे बदलकर “Are You Alive?” किया जाना चाहिए। हालांकि, इस विवाद का ऐप की लोकप्रियता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है।

अब देना होगा पैसा

शुरुआत में यह ऐप मुफ्त था, लेकिन अब इसकी कीमत 8 युआन (करीब ₹95) रखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि 2030 तक चीन में करीब 20 करोड़ लोग अकेले रहेंगे, ऐसे में यह ऐप आने वाले समय में और भी अहम भूमिका निभा सकता है। डेवलपर्स इसमें आगे डायरेक्ट SMS अलर्ट और इन-ऐप मैसेजिंग जैसे नए फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories