Tuesday, September 22, 2026
Home Chhattisgarh CG News: पत्थलगांव में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान...

CG News: पत्थलगांव में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

CG News
CG News

CG News: पत्थलगांव (जशपुर):जशपुर जिले के पत्थलगांव में शुक्रवार सुबह एक किराने की थोक दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग संदीप एजेंसी नामक दुकान में लगी, जिसमें लाखों रुपए के सामान के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है।

CG News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग

CG News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने अस्पताल के सामने स्थित दुकान की है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

CG News: दमकल की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी

CG News: सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद कुछ घंटों में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास की दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here