मिडिल ईस्ट तनाव का असर! एयर इंडिया और इंडिगो ने रद्द की UAE की उड़ानें, यात्रियों को अलर्ट

0
174

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब केवल तेल और ऊर्जा बाजार तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि हवाई यातायात भी इससे प्रभावित हो रहा है। भारत से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) जाने वाली कई उड़ानों को एयरलाइंस कंपनियों ने अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है।

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने बदलते हालात और एयरस्पेस से जुड़ी पाबंदियों को देखते हुए अपनी कई फ्लाइट सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की है।

एयर इंडिया ने दी आधिकारिक जानकारी

एयर इंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में मौजूदा परिस्थितियों और हवाई क्षेत्र में लागू प्रतिबंधों के कारण UAE जाने वाली कई उड़ानों को रद्द किया गया है।

एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़े।

Read More : समर सीजन में कार में हो सकती हैं ये समस्याएं, इंजन से लेकर टायर तक का ऐसे रखें ध्यान

15 मार्च के लिए कई उड़ानें रद्द

एयर इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए बताया कि UAE एयरपोर्ट प्राधिकरण के निर्देशों के बाद 15 मार्च 2026 के लिए कुछ उड़ानों में कटौती की गई है।

अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह से आने-जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानें फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। हालांकि दिल्ली-दुबई मार्ग पर एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेंगी।

यात्रियों को भेजे जा रहे नोटिफिकेशन

इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपने यात्रियों को जानकारी दी है कि जिन उड़ानों को रद्द किया गया है, उनके यात्रियों को मोबाइल पर व्यक्तिगत नोटिफिकेशन भेजे जा रहे हैं।

कंपनी के अधिकारी यात्रियों से लगातार संपर्क में हैं और स्थिति सामान्य होते ही सेवाओं को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

यात्रियों के लिए रिफंड और रीबुकिंग का विकल्प

एयरलाइंस कंपनियों ने प्रभावित यात्रियों को राहत देते हुए बताया है कि जिन लोगों की फ्लाइट रद्द हुई है, वे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी टिकट को भविष्य की तारीख के लिए रीबुक कर सकते हैं।

इसके अलावा यात्री चाहें तो पूरी टिकट राशि वापस लेने का विकल्प भी चुन सकते हैं। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि फंसे हुए यात्रियों को जल्द सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here