CG NEWS : किसानों के नाम पर 43 करोड़ का गबन, EOW को सौंपी जाएगी जांच, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, क्या बोले अध्यक्ष केदार गुप्ता

CG NEWS : रायपुर। अंबिकापुर में किसानों के नाम पर फर्जी ऋण और गबन के मामले को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर हुए फर्जी लोन और करीब 43 करोड़ रुपये के गबन की गंभीरता से जांच की जा रही है और यह मामला आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) को सौंपा जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

CG NEWS : केदार गुप्ता ने बताया कि हाल के दिनों में किसानों के नाम पर फर्जी ऋण स्वीकृत कर बड़ी राशि के गबन की जानकारी सामने आई है। इस प्रकरण में धारा 64 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी और गबन में शामिल सभी लोगों पर इसी प्रावधान के तहत कार्रवाई होगी।

CG NEWS : उन्होंने स्पष्ट किया कि गबन से जुड़े सभी मामलों की जांच EOW द्वारा की जाएगी। यदि कोई भी व्यक्ति इस गड़बड़ी में शामिल पाया गया तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे किसी भी पद या प्रभाव का क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।

CG NEWS : किसानों के प्रदर्शन को लेकर अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराई जा रही है।

CG NEWS : इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। केदार गुप्ता ने कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान कांग्रेस सरकार के पास बारदाना और चौथी किस्त के भुगतान के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती थी। उन्होंने इसे फंड उपलब्धता और ट्रांसफर सिस्टम से जुड़ा मामला बताया। वर्तमान सरकार के पास बेहतर ट्रांसफर सिस्टम है, जिसके तहत प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की सेवा की है और आगे भी उनके हित में काम करती रहेगी, जबकि गबन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories