Raksha Bandhan Holiday: रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों के साथ बैंक और कोषालय भी बंद रहेंगे।
Raksha Bandhan Holiday: इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 19 अगस्त को अधिसूचना जारी की है। शासन के इस फैसले के बाद 28 अगस्त को सरकारी कामकाज के साथ बैंकिंग और कोषालय से जुड़े नियमित कार्य भी बंद रहेंगे।
बैंक और कोषालय भी रहेंगे बंद
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, Negotiable Instruments Act, 1881 की धारा 25 के तहत 28 अगस्त को प्रदेश के सभी बैंक और कोषालयों के लिए भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इसका मतलब है कि रक्षाबंधन के दिन बैंक और कोषालय से जुड़े जरूरी काम नहीं हो सकेंगे। ऐसे में लोगों को अपने जरूरी बैंकिंग कार्य अवकाश से पहले निपटा लेने की सलाह दी जाती है।
Raksha Bandhan Holiday: 28 अगस्त को छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। अवकाश के चलते सरकारी कार्यालय, बैंक और कोषालय बंद रहने से लोगों को जरूरी प्रशासनिक और बैंकिंग कार्यों की योजना पहले से बनानी होगी।





