CG News : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस को फिर झटका, पार्षद डॉ. सीमा साहू ने थामा भाजपा का दामन

Parivesh

दुर्ग। CG News : छत्तीसगढ़ के रिसाली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। वार्ड क्रमांक 28 वीआईपी नगर से कांग्रेस की पार्षद और महिला एवं बाल विकास विभाग की एमआईसी सदस्य डॉ. सीमा साहू ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने दुर्ग सांसद विजय बघेल के निवास पर भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर विधायक ललित चंद्राकर और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक भी मौजूद रहे।

CG News : डॉ. साहू के भाजपा में शामिल होने को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज है। माना जा रहा है कि कांग्रेस में उपेक्षा और महापौर पद की अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने यह फैसला लिया। महापौर पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के कारण डॉ. साहू को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। उनका परिवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से भी जुड़ा रहा है, जिससे उन्हें टिकट मिलने की संभावनाएं और प्रबल मानी जा रही थीं। बावजूद इसके कांग्रेस ने शशि सिन्हा को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया और वे जीत भी गईं।

इससे पहले भी कांग्रेस के 4 पार्षद पार्टी में भेदभाव और महापौर से असंतोष जताते हुए भाजपा में शामिल हो चुके हैं। डॉ. सीमा साहू का भाजपा में आना कांग्रेस के लिए एक और राजनीतिक झटका माना जा रहा है, खासकर नगरीय निकाय की आगामी तैयारियों को देखते हुए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *